Video: दुल्हनिया मौनी रॉय का ससुराल में हुआ गृह प्रवेश, हुई आल्ता और अंगूठी की रस्म
Daljit KalsiJanuary 31, 2022
0
Entertainment News Hindi: Latest Bollywood News, Celebrities Photos Videos, एंटरटेनमेंट न्यूज़, मनोरंजन न्यूज़
Latest Entertainment News Hindi: Find Bollywood News Hindi, Hollywood news Hindi, Bollywood videos, बॉलीवुड समाचार, मनोरंजन समाचार, सेलिब्रिटीज के इंटरव्यू , अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से जुड़ीं पल-पल की ख़बरें
हाल ही शादी के बंधन में बंधीं मौनी रॉय (Mouni Roy griha pravesh) का ससुराल में जोरदार स्वागत हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मौनी रॉय ने () 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ गोवा में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद जब मौनी मुंबई लौटीं तो वह एयरपोर्ट लाल रंग की सिल्क साड़ी, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मौनी रॉय का ससुराल में शानदार स्वागत किया गया, जिसकी झलक ऐक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए वीडियो में दिखाई है। ससुराल में गृह प्रवेश की यह रस्म 30 जनवरी की रात हुई। शेयर किए गए वीडियो में मौनी रॉय आल्ता से रंगे अपने पैरों से घर में छाप छोड़ती नजर आ रही हैं। वह आल्ता लगे पैरों में गृह प्रवेश करती हैं। इस दौरान वह थोड़ी भावुक भी हो गईं। मौनी की गृह प्रवेश रस्म के दौरान सूरज नांबियार और उनके दोस्त डांस कर रहे थे। गृह प्रवेश के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार की अंगूठी की रस्म भी हुई। इसमें दूल्हा-दुल्हन दूध और गुलाब की पंखुड़ियों भरे बर्तन में अंगूठी खोजते नजर आए। इस रस्म में मौनी अंगूठी ढूंढने में कामयाब हो जाती है और वह जीत जाती हैं। इसके बाद न्यूली वेड कपल ने घर पर एक शानदार पार्टी रखी, जिसमें अर्जुन बिजलानी अपनी वाइफ के साथ शामिल हुए। अन्य दोस्त भी थे, जिनके साथ मौनी और सूरज नांबियार ने खूब इंजॉय किया। सूरज नांबियार दुबई के रहने वाले बिजनसमैन हैं। दोनों ने गोवा में 27 जनवरी को मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की थी।
You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.